
श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाया
जयपुर। सिरसी रोड़ के कनक वृंदावन टाउनशिप में स्थित ग्रेंड विस्तास अपार्टमेंट में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को रामभक्त परिवारों के द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पूरे परिसर में चारो तरफ श्रीराम की भगवा पताकाएं फहराई गई। 5100 दीपकों के प्रज्वलन के साथ पूरे परिसर को जगमग रोशन किया गया। इस अवसर पर पूरे दिन केशरी साफा पहने रामभक्त रामनाम संकीर्तन के साथ रामनाम संबंधित कार्यक्रमों को भारी जोश और उल्लास के साथ संपन्न किया। इस दौरान पूरा माहौल राममय हो गया। हर तरफ राम नाम के साथ गीत भजन गाते लोग नजर आए।
श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत परिसर की रामभक्त महिलाओं द्वारा आयोजित विशाल कलश यात्रा के साथ हुई। तत्पश्चात श्रीअयोध्या धाम में हुए श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का बड़े पर्दे पर सीधा प्रसारण किया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली, सुंदरकांड के पाठ, आरती हुई। भगवान के भोग लगाने के बाद विशाल प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया।
Published on:
22 Jan 2024 10:15 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
