10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लेकर खींचातान के बीच इस नेता ने दिया बड़ा बयान

भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष को लेकर चल रही खींचातान अब राज्य में वर्चस्व की लड़ाई में बदलती नजर आ रही है।

2 min read
Google source verification
MP News Rakesh Singh will be the next State chief of BJP,Rakesh Singh,BJP,chief of BJP,State chief of BJP,mp news,bjp news,

MP News Rakesh Singh will be the next State chief of BJP

जयपुर। भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष को लेकर चल रही खींचातान अब राज्य में वर्चस्व की लड़ाई में बदलती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समर्थक मंत्री—विधायक केंद्रीय नेतृत्व के फैसले के खिलाफ उठ खड़े हुए हैं। इस बीच मंगलवार को नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी का प्रदेशाध्यक्ष को लेकर एक बयान सामने आया है। उन्होंने खुद को इस दौड़ से बाहर बताया है। वहीं, मंत्री राजकुमार रिणवा का कहना है कि कर्नाटक चुनाव में व्यस्तता के चलते प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा में विलंब हो रहा है।

खुद को बताया सीएम की पसंद
शासन सचिवालय में नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि वह मुख्यमंत्री की पसंद के कारण ही नगरीय विकास मंत्री बने हैं, लेकिन वह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी मंत्री नई दिल्ली केंद्रीय नेतृत्व से मिलने नहीं गया। अगर कोई मंत्री नई दिल्ली गया भी था, तो अपने व्यक्तिगत कार्य से या अपने मंत्रालय के कार्य से गया था।

चुनावी रण भेदने की जद्दोजहद में प्रदेशाध्यक्ष पर दांव, भाजपा निभाएगी पिछले चार इलेक्शंस की परंपरा

चुनाव व्यस्तता के चलते घोषणा में विलंब
देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा का कहना है कि अभी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी व्यस्त है। भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व भी कर्नाटक चुनाव में व्यस्त है। इस व्यस्तता के चलते प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा में विलंब हो रहा है। राजस्व मंत्री अमरराम का कहना है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का निर्णय सभी को मंजूर होगा।

गले की हड्डी बना नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन, इस चक्रव्यूह में फंसी भाजपा

केन्द्रीय नेताओं का तर्क
उधर, सूत्रों के मुताबिक केन्द्र गजेन्द्र सिंह को राजपूत की बजाय संघनिष्ठ कार्यकर्ता की नजर से देख रहा है। नेताओं का कहना है कि शेखावत लम्बे समय से आरएसएस से जुड़े हैं और कार्यकर्ता के रूप में पहचान बनाई है। इसलिए उनका अध्यक्ष बनाते हैं तो जातिगत विवाद नहीं होगा।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग