4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुद्ध का युद्ध: जवाहर लाल नेहरू के दादा नहीं थे मुसलमान, सच यही है

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Oct 10, 2018

Nehru

जयपुर। नेहरू खानदान की दास्तानबाकी सच्ची कहानी। हिंदुस्तानी इसे देखेगा, सुनेगा और समझेगा कि जिसे हम चाचा नेहरू समझते थे असल में गाजी खान बहरूपिया था, जिसने हिन्दू नाम पंडित जवाहरलाल नेहरू रखकर देश का प्रधानमंत्री बना...

इस संदेश के साथ फेसबुक पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है कि Jawaharlal Nehru गाजी खान के पोते हैं। यह वीडियो 8 अगस्त को ध्रुव साध नामक यूजर ने फेसबुक पर शेयर किया है, जिसके बाद लगातार लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 80 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में बताया गया है कि अफगानिस्तान में रहने वाले गाजी खान ने कांग्रेस की नींव रखी। इसके बाद उसके बेटे मोइन खान ने अपना नाम और धर्म बदलकर मोतीलाल नेहरु रख लिया।

सच्चाई क्या है गूगल में सर्च करने और विभिन्न रिपोर्टों को देखने के बाद कहीं भी ऐसा फैक्ट नजर नहीं आया, जिससे कि यह साबित होता हो कि नेहरु के दादा ने अपना नाम और धर्म बदला था। इसके विपरीत विकिपीडिया ने उस पेज को भी हटादिया, जिसमें उक्त तथ्य का जिक्र था। 2015 में कांग्रेस ने यह आरोप लगाया था कि विकिपीडिया पर सरकार की ओर से तथ्यों से 26 जून 2015 को छेड़छाड़ की गई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया था कि ये छेड़छाड़ सरकार को सॉफ़्टवेयर मुहैया कराने वाली एनआईसीे हुई है। उन्होंने जांच की भी मांग की थी।

हमें बताएं झूठी सूचनाएं
अगर आपको भी इस तरह की कोई झूठी सूचना या खबर मिले तो तत्काल उसका स्क्रीनशॉट लेकर हमारे वाट्सऐप नंबर 9057531187 पर भेजें या हमें election@in.patrika.com पर मेल करें।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग