27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SI Paper Leak Case Update : राजस्थान में एक और प्रोबेशनर थानेदार गिरफ्तार, एसओजी ने अब तक 103 आरोपी पकड़े

SI Paper Leak Case Update : राजस्थान में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक घोटाले में एक बड़ी खबर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर थानेदार बनी महिला समेता कुमारी बिश्नोई को सोमवार को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
SI Paper Leak Case Update Rajasthan SOG Arrested Another Probationer Sub Inspector Sameeta Kumari Bishnoi

SI Paper Leak Case Update : राजस्थान में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक घोटाले में एक बड़ी खबर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर थानेदार बनी महिला को सोमवार को गिरफ्तार किया है। इस परीक्षा में अब तक 51 उप निरीक्षक सहित 103 आरोपी गिरफ्तार हो चुके।

समेता ने अपनी जगह बैठाया था डमी अभ्यर्थी

एटीएस-एसओजी के एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि मूलत: जालोर के डावल हाल जालोर के सिवाड़ा चितलवाना निवासी समेता कुमारी बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी समेता ने 14 सितबर 2021 को उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 में खुद की जगह डमी अभ्यर्थी संगीता बिश्नोई को बैठाया था। डमी अभ्यर्थी के जरिये उसका उप निरीक्षक पद के लिए चयन हुआ।

पेपरलीक मामले में गिरोह के कई सदस्य चल रहे हैं फरार

वी.के. सिंह ने बताया कि आरोपी समेता जोधपुर पुलिस लाइन में पदस्थ थी और एसओजी ने उसको जोधपुर पुलिस लाइन से पकड़ा। उक्त परीक्षा के पेपरलीक मामले में गिरोह के कई सदस्य फरार चल रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :SI Paper Leak Case : एसआई पेपर लीक मामले में नया अपडेट, एक और बड़ा अफसर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें :राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट, 19 मई है अंतिम मौका, नहीं तो बढ़ेगा बिजली बिल!