26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिजां में गूंजे रफी के तराने

पोकरण में मंगलवार रात संगीत का दरिया बहा और फिल्मी नग्मों की प्रस्तुतियों ने देर रात तक जन समूह को बांधे रखा। मौका था एक शाम मोहम्मद रफी के नाम संगीत संध्या का। यहां आडा बाजार स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में आयोजित संगीत संध्या का आगाज मालिक तेरे बन्दे हम से हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bajrang Lal

•

Updated: 7 Apr 2016, 1:08 AM IST

singing might in pokran

singing might in pokran

पोकरण में मंगलवार रात संगीत का दरिया बहा और फिल्मी नग्मों की प्रस्तुतियों ने देर रात तक जन समूह को बांधे रखा। मौका था एक शाम मोहम्मद रफी के नाम संगीत संध्या का।

यहां आडा बाजार स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में आयोजित संगीत संध्या का आगाज मालिक तेरे बन्दे हम से हुआ।

गायकों ने रफी के नग्मों को अपने स्वर देकर देर रात तक लोगों को बांधे रखा। इस दौरान पोकरण, फलोदी व जैसलमेर के कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज की स्वर लहरियां बिखेर कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

पूर्व विधायक शाले मोहम्मद के मुख्य आतिथ्य, नगरपालिका उपाध्यक्ष शिवप्रताप माली की अध्यक्षता, नगरपालिका अध्यक्ष आनंदीलाल गुचिया, पार्षद रामचंद्र कल्ला, नारायण रंगा, पूर्व सरपंच इस्माईल खां मेहर, समाजसेवी रूपकिशोर व्यास बीकानेर, रामेश्वर गुचिया, माहेश्वरी समाज पोकरण के अध्यक्ष मांगीलाल चाण्डक, शिक्षाविद् रेंवताराम बारूपाल, सीमा सुरक्षा बल के समादेष्टा एसएल नेगी, बीएसएफ के संतोष कुमार, एमआर मीणा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित रफी नाइट में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।

रामेश्वर शर्मा और शिक्षाविद् कन्हैयालाल छंगाणी के निर्देशन व संचालन में आयोजित सुरों से सजी सुरीली संध्या कार्यक्रम का आगाज पालिकाध्यक्ष आनंदीलाल गुचिया ने ए मालिक तेरे बन्दे हम से किया।


इनकी रही सराहनीय प्रस्तुतियां
कार्यक्रम के दौरान राज ने सागर जैसी आंखों वाली, मधु ने नैनो में बदरा, उत्कर्ष शर्मा ने भर दे झोली, मधु व बृजेश ने कितना प्यारा वादा, आशा व सोनू ने संवार लू हवा के झोंके आज, अमित ने तेरी गालियां, पवन ने लाई भी ना गई, जतिन ने तेनु इतना में प्यार करां, हर्षा ने जिनको है बेटियां, सुयोग ने इंग्लिश इन पेरिस, बृजेश ने परदा है परदा जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। इसी प्रकार इमरान खान, गिरधर जोहरी, प्रेम, टीनू, अरुण शर्मा, अशोक, मधुलिका, मनोज, दुष्यंत, गणेश, यश, शाहरुख, गोविन्द भाटिया, मुकद्दर, प्रकाश, अल्लाबख्श, इनाम मैहर, सत्यनारायण सहित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। जिस पर उपस्थित लोगों ने जमकर दाद दी। कार्यक्रम के दौरान सीसुब की ऑर्केस्ट्रा टीम ने शानदार प्रस्तुति दी।


अतिथियों का किया स्वागत
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि व अन्य मेहमानों ने मां सरस्वती व मोहम्मद रफी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शाले मोहम्मद ने कहा कि ऐसे मंच व कार्यक्रमों से नए कलाकारों का उदय होता है। उन्होंने कहा कि इसी कार्यक्रम से निकलकर कलाकार आगे चलकर व बड़े कार्यक्रमों में शिरकत कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी कलाकारों की हौसला अफजाई की तथा महान गायक मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।