16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Single Use Plastic के खिलाफ अभियान, ग्रेटर नगर निगम ने किए 340 चालान, 1.44 लाख वसूले

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ ग्रेटर नगर निगम ने अभियान चला रखा है। इसके बाद भी प्लास्टिक उपयोग पर रोकथाम नहीं लग पा रही है। निगम प्रशासन की टास्क फोर्स की टीम द्वारा अब तक 340 से भी अधिक चालान करके 1 लाख 44 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jul 08, 2022

Single Use Plastic के खिलाफ अभियान, ग्रेटर नगर निगम ने किए 340 चालान, 1.44 लाख वसूले

Single Use Plastic के खिलाफ अभियान, ग्रेटर नगर निगम ने किए 340 चालान, 1.44 लाख वसूले

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ ग्रेटर नगर निगम ने अभियान चला रखा है। इसके बाद भी प्लास्टिक उपयोग पर रोकथाम नहीं लग पा रही है। निगम प्रशासन की टास्क फोर्स की टीम द्वारा अब तक 340 से भी अधिक चालान करके 1 लाख 44 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया है।

उपायुक्त स्वास्थ्य मुकेश कुमार ने बताया कि अब तक लगभग 125 किलो से भी ज्यादा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया जा चुका है। ग्रेटर की टास्क फोर्स में जोन उपायुक्त, राजस्व अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक, वार्ड सफाई निरीक्षक, कांस्टेबल सहित टीम गठित की गई है। जो कि जोन, वार्ड क्षेत्रों में जाकर फुटकर, थडी, समस्त दुकानदारों, सब्जी मण्डी, फल मण्डी, रेस्टोरेंट, होटल इत्यादि स्थानों पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई कर रहे हैं।

10 हजार अवैध-पोस्टर बैनर हटाए

निगम की ओर से अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर के विरुद्ध अभियान जारी है। अब तक लगभग 10 हजार से भी अधिक अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाए जा चुके हैं। विद्याधर नगर जोन में शुक्रवार को 50 से अधिक साइट्स पर अवैध पोस्टर, बैनर, होर्डिंग हटाए गए। इसके अतिरिक्त मानसरोवर जोन से भी 36 स्थानों पर कार्रवाई हुई। वहीं मुख्यालय होर्डिंग शाखा द्वारा अब तक 922 से भी अधिक अवैध होर्डिंग, पोस्टर, बैनर हटाए गए हैं। यह अभियान 13 जून से चलाया जा रहा है जो 9 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद जोन क्षेत्र में सड़क, फुटपाथ व सार्वजनिक स्थलों पर कोई भी अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर मिला तो जोन प्रभारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी।