24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध चाहते 78 फीसदी लोग

Single Use Plastic Ban : मार्केट रिसर्च फर्म इप्सोस के एक नए सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है कि 78 प्रतिशत शहरी भारतीय सिंगल यूज प्लास्टिक के पूर्णप्रतिबंध को लेकर ठोस कदम उठाने के पक्ष में हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध चाहते 78 फीसदी लोग

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध चाहते 78 फीसदी लोग,सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध चाहते 78 फीसदी लोग,सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध चाहते 78 फीसदी लोग

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध चाहते 78 फीसदी लोग

मार्केट रिसर्च फर्म इप्सोस के एक नए सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है कि 78 प्रतिशत शहरी भारतीय सिंगल यूज प्लास्टिक के पूर्णप्रतिबंध को लेकर ठोस कदम उठाने के पक्ष में हैं।
'अ थ्रोअवे वल्र्ड- द चैलेंज ऑफ प्लास्टिक पैकेजिंग एंड वेस्ट' नामक सर्वे के अनुसार 80 प्रतिशत से अधिक शहरी भारतीयों ने कहा कि वे खुद के उत्पादित पैकेजिंग के रिसाइक्लिंग और रीयूज के लिए इसे बनाने वालों को जिम्मेदार ठहराएंगे। इप्सोस इंडिया की क्लाइंट ऑफिसर नीतू बंसल ने अपने बयान में कहा है कि भारतीयों की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक पर कड़े रुख का अपनाना सरकार के सख्त नियमों का असर है, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री खुद कर रहे हैं। इस वजह से भारतीयों में व्यापक तौर पर जागरूकता और उनके व्यवहार में परिवर्तन देखा जा रहा है। हालांकि सर्वे में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि प्लास्टिक के रिसाइकिलिंग को लेकर कम भारतीयों को ही जानकारी है। यह सर्वे 26 जुलाई से 9 अगस्त के बीच किया गया था, जिसमें 19,515 वयस्कों को शामिल किया गया था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग