10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
शोपियां मुठभेड़ में छह आतंकवादी ढेर, जवान शहीद
Play video

शोपियां मुठभेड़ में छह आतंकवादी ढेर, जवान शहीद

www.patrika.com
Google source verification

शोपियां मुठभेड़ में छह आतंकवादी ढेर, जवान शहीद
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार तड़के घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए जबकि एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मारे गए छह आतंकवादियों में से चार के शव बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल अभियान जारी है। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल, राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने शोपियां के कपरान में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना पर संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया था। सुरक्षा बल इलाके की घेराबंदी कर रहे थे तभी पहले से छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। भीषण मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए जबकि इस दौरान सेना के दो जवान भी घायल हो गए। घायलों में प्रांतीय सेना के जवान नाजिर अहमद ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया।
शोपियां में अफवाह को फैलने से रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गयी है। किसी प्रकार के प्रदर्शन को रोकने के लिए घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। सुरक्षा बलों के हाथों शुक्रवार से दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी है। इससे पूर्व अनंतनाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो शीर्ष कमांडरों समेत छह आतंकवादी मारे गए थे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़