6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

रामचंद्रजी मंदिर में 200 किलों फूलों से सजाया सियाराम जी का पचरंगा फूल बंगला

जयपुर. आषाढ़ के महीने में मंदिरों में ठाकुरजी की विशेष झांकियां सजाई जा रही हैं। इसी क्रम में, चांदपोल बाजार स्थित ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्र जी में महंत नरेंद्र तिवाड़ी के सान्निध्य में शनिवार शाम पचरंगा फूल बंगला सजाया गया। इस नयनाभिराम विशेष झांकी के संध्या से शयन आरती तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने […]

Google source verification

जयपुर. आषाढ़ के महीने में मंदिरों में ठाकुरजी की विशेष झांकियां सजाई जा रही हैं। इसी क्रम में, चांदपोल बाजार स्थित ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्र जी में महंत नरेंद्र तिवाड़ी के सान्निध्य में शनिवार शाम पचरंगा फूल बंगला सजाया गया। इस नयनाभिराम विशेष झांकी के संध्या से शयन आरती तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इदौर से आए कारीगरों ने 100 किलो मोगरा, 50 किलो गुलाब, 20 किलो गेंदा, 10 किलो टयूलिप और 10 किलो अशोक के पत्तों से ठाकुरजी का मनमोहक फूल बंगला सजाया। इसके लिए बेंगलूरु, पुष्कर, इंदौर आदि शहरों से फूल मंगवाए गए। इस मौके पर ठाकुरजी को आम, लीची, आलू बुखारा, जामुन, खरबूजा, ठंडी रबड़ी, मैंगो क्लाकंद, शिकंजी, फालसा रस आदि शीतल फलों और व्यंजनों का भोग लगाया गया। मंदिर भक्त समाज की ओर से बधाई उत्सव किया गया। बधाई उत्सव में बैठा फूल महल में सिया रघुवर म्हारो मन मोहे छे जी… जैसे बधाई गीत सुना कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।