1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नींद में सोते बच्चों को डालती रही कुंड में

बेटी एवं दो बेटों की हत्या की आरोपित महिला गांव हामुसर निवासी संतोष ने पुलिस पूछताछ में मंगलवार को स्वीकार कर लिया कि उसी ने अपनी बेटी एवं दो बेटों की हत्या की।उसके बाद स्वयं भी मरने के लिए कुंड में कूद गई,लेकिन पानी कम होने से वह बच गई। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Moti ram

•

Updated: 15 Jul 2015, 5:26 AM IST

बेटी एवं दो बेटों की हत्या की आरोपित महिला गांव हामुसर निवासी संतोष ने पुलिस पूछताछ में मंगलवार को स्वीकार कर लिया कि उसी ने अपनी बेटी एवं दो बेटों की हत्या की।उसके बाद स्वयं भी मरने के लिए कुंड में कूद गई,लेकिन पानी कम होने से वह बच गई।

थानाधिकारी सुभाष शर्मा के अनुसार आरोपित संतोष ने पूछताछ में बताया कि वह गहरी नींद में सो रही तीनों संतान को बारी-बारी से गोद में उठाकर कुंड में डालती रही। सबसे पहले उसने बेटी करूणा (12) को , फिर बेटे अनिस (10) व बाद में छोटे बेटे जितेन्द्र(7) को कुंड में डाला। पूछताछ के बाद संतोष को मंगलवार सुबह न्यायालय, रतनगढ़ में पेश किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीएल सैनी ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया।

जेठ के बयान दर्ज
संतोष पूछताछ में बार-बार पुलिस को हादसे का कारण गृह क्लेश बताती रही लेकिन यह नहीं बताया कि गृह क्लेश आखिर किस बात को लेकर था।पुलिस ने संतोष के पति के अलावा उसकी सास, जेठ, श्रवण व सांवराराम के भी बयान भी दर्ज किए हैं। संतोष व उसकी बहिन का ससुराल एक ही घर में है।

बड़ी खबरें

View All