7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

जयपुर कैसे बनेगा स्‍मार्ट…बैठक में भाजपा के सांसद आए, कांग्रेस के मंत्री-विधायक रहे दूर

राजधानी में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए सोमवार को ग्रेटर निगम मुख्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सांसद रामचरण बोहरा ने की। इसमें मंत्री महेश जोशी, विधायक अमीन कागजी और रफीक खान नहीं पहुंचे। जबकि, तीनों ही इस फोरम के सदस्य हैं।

Google source verification

जयपुर। राजधानी में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए सोमवार को ग्रेटर निगम मुख्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सांसद रामचरण बोहरा ने की। इसमें मंत्री महेश जोशी, विधायक अमीन कागजी और रफीक खान नहीं पहुंचे। जबकि, तीनों ही इस फोरम के सदस्य हैं। केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी रैकिंग में जयुपर को 11वां स्थान मिलने पर सांसद ने संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बिना स्वच्छता के जयपुर नम्बर एक नहीं बन सकता। आम नागरिकों में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। सभी को मिलकर काम करना होगा।

उन्होंने चांदपोल बाजार स्थित रामचंद्र जी मंदिर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विकसित करने के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देश दिए।

स्मार्ट सिटी के सीईओ राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि अब तक 118 कार्य पूर्ण कर लिए हैं और 17 कार्य प्रगति पर हैं। शेष 14 कार्य निविदारत हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़