23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेब में रखा स्मार्टफोन अचानक धमाके के साथ फटा, 21 हजार रुपए का खरीदा था मोबाइल

Rajasthan News: मोरीजा की संतों ढाणी निवासी एक युवक की जेब में रखा स्मार्टफोन अचानक धमाके के साथ फट गया। पीड़ित ने बताया कि उसने एक साल पहले एक कंपनी का स्मार्टफोन तकरीबन 21 हजार रुपए का खरीदा था।

less than 1 minute read
Google source verification
blast_in_phone.jpg

Rajasthan News: मोरीजा की संतों ढाणी निवासी एक युवक की जेब में रखा स्मार्टफोन अचानक धमाके के साथ फट गया। इससे युवक की जांघ जख्मी हो गई। परिजनों ने उसका शहर के राजकीय अस्पताल में उपचार करवाया।

पेंट जल गई और जांघ जख्मी हो गई
संतों की ढाणी निवासी पीडि़त गौतम शर्मा ने बताया कि सुबह 6 बजे मोबाइल को चार्ज कर चार्जिंग से हटाया था। इसके बाद सुबह 9.30 बजे उसके जेब में रखा मोबाइल फोन धमाके के साथ फट गया। इससे उसकी पेंट जल गई और जांघ जख्मी हो गई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस एतिहासिक रेलवे स्टेशन पर खर्च होंगे 24.27 करोड़ रुपए, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

परिजनों ने राजकीय अस्पताल में पहुंचाया
चारों तरफ धुंआ हो गया। बाद में पहुंचे परिजनों ने उसे तत्काल चौमूं के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया। पीड़ित ने बताया कि उसने एक साल पहले एक कंपनी का स्मार्टफोन तकरीबन 21 हजार रुपए का खरीदा था।

यह भी पढ़ें : पिछली गहलोत सरकार के विवादित फैसलों की जांच शुरू, भजनलाल सरकार की कई को बदलने की तैयारी