
pregnant women
जयपुर . सवाई मानसिंह चिकित्सालय में कार्य नर्सिंग भर्ती 2018 के पद स्थापित 143 नर्स ग्रेड द्वितीय नर्सेज दीपावली पर बिना वेतन दिवाली मनाने को मजबूर हैं।
जहां एक और केंद्र व राज्य सरकार कर्मचारियों को बोनस दे रही है, वहीं राजस्थान के सबसे बड़े हॉस्पिटल सवाई मानसिंह चिकित्सालय में कार्यरत नर्सेज वेतन तक को तरस रहे हैं।
संघर्ष समिति के संयोजक मनोज मीणा दुब्बी ने बताया कि हमारी नियुक्ति 5 अगस्त 2020 को नियमित पद पर हुई है। जबकि 28 अप्रेल 2020 को नियुक्ति आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिए गए थे। कोविड-19 वैश्विक महामारी में लगातार सेवा देने के कारण अपने ही साथियों से नर्सेज समय पर चयन के बावजूद जूनियर हो चुके हैं। अब राज्य सरकार हमें अब दीपावली जैसे त्योहार पर बिना वेतन रखकर दोहरी मार दे रही है।
नर्सेज लगातार लेखा शाखा विभाग में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों से मिल रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नर्सेज ने अधिकारियों से यह भी कहा है कि कोरोना काल में इतना काम करने के बाद भी वे वेतन को तरस रहे हैं।
Published on:
04 Nov 2020 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
