
जयपुर। एसएमएस अस्पताल में उपचाराधीन मरीज ने देर रात छत से कूद कर जान देने का प्रयास किया। अशोक नगर थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने जाल बिछाकर बड़ी मुश्किल से मरीज को नीचे उतारा। इसके बाद मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाया दिया गया। जहां पर उसका उपचार जारी है। मरीज अस्पताल से कैंची लेकर छत पर पहुंचा था और उसने कैंची से अपना गला भी काट लिया था।
घर पर चाकू से काटा था गला
इससे पहले युवक ने घर पर चाकू से अपना गला काट कर आत्महत्या का प्रयास किया था। इस पर परिजनों ने उसे रात को अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां पर उसने फिर से अपनी जान देने की कोशिश की।
पुलिस के अनुसार खटीको की मंडी कोठी कोलियान रामगंज निवासी बाइस वर्षीय फरहान ने रात को घर पर चाकू से अपना गला काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर ने उसके गले में टांके लगा दिए थे और इलाज चल रहा था। रात करीब तीन बजे फरहान गाली-गलौच करते हुए अपने वार्ड से निकला और ट्रोमा अस्पताल की तीसरीं मंजिल पर पहुंचा गया। वार्ड से वह कैची भी अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद फरहान अस्पताल के छज्जे की दीवार पर चढ़ गया और कूद कर जान देने की धमकी दी।
घटना का पता लगते ही अस्पताल प्रशासन व मरीज के परिजन बाहर आए और उसे समझाने का प्रयास किया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रही। इस पर सिविल डिफेंस की टीम को सूचना दी गई।
सिविल डिफेंस के कर्मचारी महेंद्र ने बताया कि फरहान ने अपने गले पर कैंची लगा रखी थी और गला काट कर या कूद कर जान देने की धमकी दे रहा था। एतिहात के तौर पर नीचे जाल बिछा दिया गया। इसके बाद सिविल डिफेंस की टीम मरीज के परिजनों को लेकर छत पर पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया। इस पर फरहान ने कैची से अपना गला काट लिया। कैंची से उसके टांके कट गए और वह बेहोशी की स्थिति में पहुंच गया। इसके बाद तुरंत उसे पकड़ लिया गया और नीचे लाकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि फरहान कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। इसके चलते वह अपने परिजनों से रोजाना झगड़ा करने लगा था। रात करीब सात बजे वह रसोई में पहुंचा और चाकू से अपना गला काट लिया। फिलहाल तनाव के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मरीज के परिजनों से इस बारें में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल फरहान की स्थिति सामान्य बनी हुई है।
Published on:
04 Oct 2018 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
