13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan से होकर लाल चंदन की तस्करी, पुलिस ने बारह करोड़ का लाल चंदन पकड़ा, चार तस्कर गिरफ्तार, गाड़ियां जप्त

Red Sandalwood smuggling gang : प्रदेश में पहली बार इतनी भारी मात्रा में उच्च क्वालिटी का बहुमूल्य लाल चंदन की लकड़ी पकड़ी गई है

less than 1 minute read
Google source verification
laal_chandan_photo_2023-10-24_08-20-49.jpg

laal chandan

Red Sandalwood smuggling gang : पुलिस मुख्यालय सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने कोटपूतली बहरोड जिले के विराटनगर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब तीन हजार आठ सौ किलो दुर्लभ अवैध लाल चंदन की लकड़ी के 144 नग बरामद किए हैं। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 करोड रुपए है।अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि प्रदेश में पहली बार इतनी भारी मात्रा में उच्च क्वालिटी का बहुमूल्य लाल चंदन की लकड़ी पकड़ी गई है।

यह भी पढ़े: Congress प्रत्याशी Danish Abrar और परिवार पर हमले के मामले में पांच बदमाशों को दबोचा, उनके समर्थन में थाने के बाहर धरने पर बैठे Kirodi lal

कारवाई में मौके से चार तस्करों को पकड़ एक बोलेरो व ब्रेजा गाड़ी भी जप्त की गई है। पकड़े गए चारों आरोपियों को थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि चंदन को आगे सप्लाई करने के लिये रोड किनारे गाड़ी में लोड करते समय आरोपी आशीष कुमार, मुकेश गुर्जर, अशोक मीणा एवं जफरुद्दीन को विराट नगर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। एडीजी ने बताया कि मौके से कुछ आरोपी फरार हो गए। इनके पास कारें थीं।

इनमें रमेश मीणा इस गिरोह का मुख्य सरगना है। आरोपी की तलाश में टीम गठित कर दी गई है। इसकी गिरफ्तारी पर बड़े नेटवर्क के खुलासा होने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि लाल चंदन की तस्करी दक्षिण भारत के तमिलनाडु व कर्नाटक राज्य से होती है । जिसका परिवहन, संग्रहण और बेचना बिना अनुमति के अवैध है। जिसका परिवहन, संग्रहण और बेचना बिना अनुमति के अवैध है। मामले में कर्नाटक - तमिलनाडु एंगल की तरफ भी जांच की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी में आरोपी लाल चंदन को अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई करते थे।