19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Snowfall : पर्यटन स्थल मनाली में हल्की बर्फबारी

Snowfall : पर्यटन स्थल मनाली में ताजा बर्फबारी होने के साथ हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को शीतलहर और कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके अलावा शिमला जिले में कुछ स्थानों पर ताजा बर्फबारी देखी गई, जिससे पर्यटकों के चेहरे पर खुशी छा गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Snowfall : पर्यटन स्थल मनाली में हल्की बर्फबारी

Snowfall : पर्यटन स्थल मनाली में हल्की बर्फबारी

पर्यटन स्थल मनाली में हल्की बर्फबारी
सैलानियों के चेहरों पर लौटी रौनक

पर्यटन स्थल मनाली में ताजा बर्फबारी होने के साथ हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को शीतलहर और कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके अलावा शिमला जिले में कुछ स्थानों पर ताजा बर्फबारी देखी गई, जिससे पर्यटकों के चेहरे पर खुशी छा गई।
स्थानीय मौसम विभाग ने 6 जनवरी से कुछ स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना जताई है। बर्फीली हवाओं के कारण इस शहर के निवासियों को कड़ाके की ठंड का अनुभव हुआ और न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यहां मौसम कार्यालय के अनुसार, शिमला जिले के सराहन में 6 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, जबकि मनाली के पास कोठी में 2 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक लाहौल-स्पीति, चंबा, मंडी, कुल्लू, किन्नौर, सिरमौर और शिमला जिलों के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में पिछले 24 घंटों में सामान्य बर्फबारी हुई है। लाहौल-स्पीति का केलांग शून्य से 13.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा जगह रहा। किन्नौर जिले के कल्पा में, जहां हल्की बर्फबारी हुई, का तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि मनाली में तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। धर्मशाला में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।