
एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला इन दिनों राजस्थान के जोधपुर में हैं और शहर के कोने—कोने में घूम कर कड़क चाय से लेकर गरम समोसा तक का स्वाद ले रही है।
लगता है कि राजस्थान के जोधपुर की हर चीज से एक्ट्रेस शोभिता को प्यार हो गया है। अभिनेत्री ने हाल में इंस्टाग्राम पर चाय के साथ पोज देते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ठंड भी लगी है और चाय भी पीना है। तबीयत भी खराब है और समोसा भी खाना है। शोभिता खुद को एक्सप्लोरर मानती हैं। वह हमेशा उन जगहों की ट्रेवल डायरी साझा करती है, जहां वह जा रही होती है।
यह भी पढ़ें:
इस बीच, काम के मोर्चे पर, शोभिता ने हाल में 'मेड इन हेवन 2' के लिए डबिंग शुरू की है। मेड इन हेवन 2 के अलावा, शोभिता के पास पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट हैं, जिनमें जासूसी थ्रिलर श्रृंखला द नाइट मैनेजर, रोनी स्क्रूवाला की सितारा और देव पटेल द्वारा निर्देशित और अभिनीत एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट मंकी मैन शामिल हैं।
शोभिता धुलिपाला मॉडल और एक्ट्रेस हैं। 2013 में शोभिता मिस इंडिया पीजेंट में दूसरी पोजिशन पर आई थीं। बता दें कि शोभिता भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी में ट्रेन्ड क्लासिकल डांसर हैं
यह भी पढ़ें:
Published on:
14 Jan 2023 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
