10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संगीत और अभिनय का चमकता सितारा सोमेश्वर महादेवन

सोमेश्वर महादेवन उर्फ सैम को उनकी अद्भुत प्रतिभा के लिए बहुत से पुरस्कार दिए गए। इनमें प्रमुख हैं वर्ष 2012 में मराठी समाचार पत्र की तरफ से महादेवन को UTH Icon Voice Of Maharashtra (यूथ आइकॉन वॉइस ऑफ महाराष्ट्र 2012) अवार्ड दिया गया।वर्ष 2013 में एक NGO की तरफ से उन्हें यूथ आइकॉन ऑफ राजस्थान के सम्मान से भी नवाजा गया। 10 वर्ष तक सैम ने थिएटर किया, जहां उनके अभिनय कौशल को सभी ने सराहा।
2 min read
Google source verification
संगीत और अभिनय का चमकता सितारा सोमेश्वर महादेवन

संगीत और अभिनय का चमकता सितारा सोमेश्वर महादेवन

जयपुर। सोमेश्वर नारायण शर्मा उर्फ़ सोमेश्वर महादेवन (Someshwar Mahadevan) एक ऐसा नाम, जो आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। सैम के नाम से जाने—पहचाने सोमेश्वर ने अभिनय और गायन के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने बहुत कम ही समय में अपने बहुत सी फैन फॉलोइंग बना ली। उन्होंने बहुत से रचनात्मक कार्य किए, जिनमें से एक है जयपुर में यूएसए क्यूब प्रोडक्शन (USA CUBE PRODUCTION) फर्म खोलना। यूएसए क्यूब प्रोडक्शन खोलने के पीछे उनका एकमात्र उद्देश्य राजस्थान की उन प्रतिभाओं को पहचान दिलाना है, जो संसाधनों के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।

सोमेश्वर महादेवन ने अभी तक 40 से ज्यादा कलाकारों के सपने साकार किए हैं, जिन्हें सोमेश्वर (Someshwar Mahadevan) ने अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया। सोमेश्वर की यह शुरुआत उन कलाकारों के लिए बहुत ज्यादा सपोर्टिंग रही, क्योंकि इनमें से बहुत से कलाकारों को रियलिटी शो में टैलेंट दिखाने का मौका मिला। हाल ही में उनके दो गाने रिलीज किए गए, जिसमें एक देशभक्ति पर आधारित था और दूसरा पार्टी सॉन्ग था। "ये तेरी सरजमीं" (Ye Teri Sarzameen) और "लेट्स डू इट मेक इट हैपन" (Lets Do It Make It Happen) दोनों ही गानों को दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद किया।

सोमेश्वर महादेवन उर्फ सैम को उनकी अद्भुत प्रतिभा के लिए बहुत से पुरस्कार दिए गए। इनमें प्रमुख हैं वर्ष 2012 में मराठी समाचार पत्र की तरफ से महादेवन को UTH Icon Voice Of Maharashtra (यूथ आइकॉन वॉइस ऑफ महाराष्ट्र 2012) अवार्ड दिया गया।वर्ष 2013 में एक NGO की तरफ से उन्हें यूथ आइकॉन ऑफ राजस्थान के सम्मान से भी नवाजा गया। 10 वर्ष तक सैम ने थिएटर किया, जहां उनके अभिनय कौशल को सभी ने सराहा।

सोमेश्वर महादेवन ने ना सिर्फ नाम कमाया बल्कि उनकी मदद से बहुत से लोगों को नाम कमाने का मौका मिला। सोमेश्वर महादेवन के द्वारा चुने गए कलाकारों में 20 लोगों को पद्मश्री चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित जेड प्लस प्रोडक्शन की एक फिल्म में काम करने का मौका दिया गया। सैम का अभिनय कौशल "जी मरुधरा चैनल" की सीरीज "घूंघट एक प्रेम कथा" में देखने को मिल सकता है। वहीं सैम के आने वाले प्रोजेक्ट में हैं "पधारो म्हारे देश का रिमेक वर्जन" (Padharo Mhare Des Remake) और "तू बस तू ही तू है" (Tu Bas Tu Hi Tu Hai )। ये दोनों गाने जल्द रिलीज होंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग