12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या राजस्थान में बदलेगा सीएम? सोनिया और राहुल के बीच हुई लंबी मंत्रणा, कई विकल्पों पर चर्चा

राजस्थान कांग्रेस में चल रही उठापटक पर मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बीच लंबी मंत्रणा हुई।

2 min read
Google source verification
onia_gandhi_rahul_gandhi_rajasthan_congress_crisis.jpg

File Photo

पत्रिका ब्यूरो
जयपुर/नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस में चल रही उठापटक पर मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बीच लंबी मंत्रणा हुई। राजस्थान के मसले के अलावा दोनों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव, गुजरात-हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव और भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। सोनिया-राहुल के बीच राजस्थान के सियासी घटनाक्रम को लेकर क्या चर्चा हुई इसका ब्योरा तो नहीं मिला, लेकिन माना जा रहा है कि इस दौरान कई विकल्पों को सामने रखकर बातचीत हुई।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया जारी रहने के दौरान राजस्थान में उपजे विवाद में आलाकमान भी अभी उलझन में हैं। इसकी वजह यह है कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार बचाकर भी रखना है तो अपने ही आदेश को मनवाना भी जरूरी है। इसी उलझन का रास्ता निकालने के लिए दोनों के बीच कई विकल्पों पर विचार विमर्श हुआ। गुजरात व हिमाचल प्रदेश में चुनाव तारीखों की घोषणा अब कभी भी हो सकती है। ऐसे में दोनों राज्यों में जल्द से जल्द टिकट वितरण के साथ चुनाव प्रचार अभियान में तेजी दिखाने को लेकर भी बातचीत हुई है।

यह भी पढ़ें : जयपुर में सचिन पायलट के बिताए 25 घंटों ने बढाई सरगर्मी, फिर भरी दिल्ली के लिए उड़ान

चाह कर भी नहीं दिखा सकते सख्ती:
सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद कह चुके हैं कि वे अपने समर्थक विधायकों को धोखा नहीं दे सकते हैं। कांग्रेेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की भी उन्होंने यही वजह बताई है। ऐेसे में राजस्थान से खाली हाथ लौटे पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे व अजय माकन की रिपोर्ट पर भी आलाकमान चाह कर भी सख्ती नहीं दिखा पा रहा है। पार्टी सरकार गिरने का खतरा भी मोल लेना नहीं चाहती।

गौरतलब है कि गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद नए सीएम के नाम पर विचार के लिए बुलाई गई विधायक दल की बैठक का गहलोत गुट के विधायकों ने बहिष्कार कर दिया था। आलाकमान ने दो मंत्री समेत तीन नेताओं को कारण बताओ नोटिस भी दे रखा है।

अध्यक्ष चुनाव में भी हो रहा विवाद:
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में भी लगातार कोई न कोई विवाद उठता दिख रहा है। सांसद व अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के बयान पार्टी को भारी पड़ रहे हैं। इस पर भी पार्टी में मंथन चल रहा है।