4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्लेटफॉर्म पर लगेेगा डिस्प्ले बोर्ड और टेलीविजन

स्टेशन इम्प्रूवमेंट गु्रप (एसआईजी) की बैठक के लिए आए कोटा मण्डल के वरिष्ठ मण्डल दूरसंचार अभियंता (समन्वय) उमेश बलौंदा ने डिस्प्ले बोर्ड व टेलीविजन लगाने के स्थान चिह्नित किए। इसके अलावा प्लेटफॉर्म नम्बर दो पर कोच गाइडेंस इंडीकेटर भी लगाए जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

sandeep srivastava

•

Updated: 29 Apr 2016, 9:42 AM IST

p1

p1

रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को डिस्प्ले बोर्ड के जरिए ट्रेनों के आवागमन की जानकारी मिलेगी। वहीं यात्रियों के मनोरंजन के लिए प्लेटफॉर्म पर टेलीविजन भी लगाए जाएंगे।

गुरुवार को स्टेशन इम्प्रूवमेंट गु्रप (एसआईजी) की बैठक के लिए आए कोटा मण्डल के वरिष्ठ मण्डल दूरसंचार अभियंता (समन्वय) उमेश बलौंदा ने डिस्प्ले बोर्ड व टेलीविजन लगाने के स्थान चिह्नित किए। इसके अलावा प्लेटफॉर्म नम्बर दो पर कोच गाइडेंस इंडीकेटर भी लगाए जाएंगे।

स्वच्छता अभियान के तहत सफाई व्यवस्था जांचने आए बलौंदा ने रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म, सुलभ कॉम्प्लेक्स, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, टिकट घर सहित रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जमा गंदगी व कचरे को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेशन अधीक्षक त्रिलोकचन्द राजौरा से सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की बात कही।

राजौरा ने बताया कि रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म व मुसाफिर खाने में एकल लाइन व तीन लाइन का डिस्प्ले बोर्ड लगेगा। निरीक्षण के दौरान भरतपुर के सहायक मण्डल दूरसंचार अभियंता पी.के.पाठक, गंगापुर के वरिष्ठ खण्ड अभियंता आर.के. मीणा, रेलपथ विभाग के खण्ड अभियंता रूपसिंह मीणा, काडूलाल मीणा, आरपीएफ चौकी प्रभारी डी. पी. सिंह साथ रहे।

इधर निरीक्षण, उधर सफाई
एसआईजी की बैठक के लिए आए सीनियर डीएसटीई रेलवे अधिकारियों को सफाई को लेकर निर्देश दे रहे थे। उस दौरान स्टेशन पर हाथोंहाथ सफाई का दौर शुरू हो गया। अचानक अधिकारियों के आने की वजह से स्टेशन पर पूर्व में तैयारी नहीं हो सकी। ऐसे में निरीक्षक दल के निकलने के साथ ही संबंधित जगहों पर सफाई कर्मचारी साफ सफाई करने में जुटे नजर आए।
फोटो कैप्शन-एचसी-सीडी व सीई-हिण्डौनसिटी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते सीनियर डीएसटीई व सफाई करते कार्मिक।