
गीतांजलि श्री को 'स्पंदन शिखर सम्मान'
जयपुर।स्पंदन महिला साहित्यिक एवं शैक्षणिक संस्थान और साहित्य समर्था साहित्यिक पत्रिका की ओर से 'स्पंदन सम्मान और साहित्य समर्था अखिल भारतीय डॉ. कुमुद टिक्कू कहानी प्रतियोगिता' एवं 'शिक्षाविद पृथ्वीनाथ भान साहित्य सम्मान', उपन्यास विधा के साहित्यकारों के अलंकरण समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में 'स्पंदन शिखर सम्मा'न ' बुकर पुरस्कार' से सम्मानित साहित्यकार गीतांजलि श्री को दिया गया। वहीं 'विशिष्ट साहित्यकार' सम्मान जयपुर के नंद भारद्वाज को दिया गया।
साहित्य समर्था की ओर से आयोजित 'अखिल भारतीय शिक्षाविद पृथ्वीनाथ भान साहित्य सम्मान',उपन्यास विधाश्में देश के सात साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक को 11 हज़ार राशि प्रदान की गई। जिनमें सीहोर मध्यप्रदेश के पंकज सुबीर का उपन्यास 'जिन्हें जुर्म में इश्क़ पे नाज़ ह,'जोधपुर के डॉ. फतेह सिंह भाटी के उपन्यास 'उमादे', दिल्ली से गीताश्री के उपन्यास 'अम्ब पाली', मुंबई से बिभा रानी के उपन्यास 'कांदुर कढ़ाही', जयपुर से राजेन्द्र मोहन शर्मा के उपन्यास 'महात्मा विदुर',रमेश खत्री के उपन्यास 'यह रास्ता कहीं नहीं जाता',जयपुर से सुनील प्रसाद शर्मा के उपन्यास 'लॉकडाउन रोजऩामचा' को सम्मानित किया गया।। सातों उपन्यासों पर समर्था संपादक नीलिमा टिक्कू ने संक्षिप्त वक्तव्य दिया।इस अवसर पर अखिल भारतीय डॉ. कुमुद टिक्कू कहानी प्रतियोगिता के 51 से अधिक विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इनमें प्रथम पुरस्कार डॉ.इंदु गुप्ता को दिया गया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप सात हजार रुपए प्रदान किए गए। विशिष्ट कहानी पुरस्कार उजला लोहिया को दिया गया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप छह हजार रुपए दिए गए। द्वितीय पुरस्कार सरोजिनी नौटियाल और डॉ.रजनी गुप्त लखनऊ मिला। तृतीय पुरस्कार डॉ.मोनिका शर्मा और कविता मुखर को प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 44 श्रेष्ठ कहानियों और सात स्तरीय कहानियों के साहित्यकारों को साहित्यकार सम्मान से अलंकृत किया गया ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गीतांजलि श्री रहीं, अध्यक्षता प्रो.पवन सुराणा ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नन्द भारद्वाज, फारूक़ आफरीदी, डॉ.नरेन्द्र शर्मा कुसुम,प्रो. सुदेश बत्रा रहे।इस अवसर पर साहित्य समर्था पत्रिका के डॉ. उर्मिला शिरीष पर आधारित विशेषांक का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.सुशीला शील और डॉ.संगीता सक्सेना ने किया।
Published on:
16 Apr 2023 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
