29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में दशहरा पर्व पर यातायात की विशेष व्यवस्था, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

जयपुर शहर में दशहरा पर्व शनिवार को यातायात की विशेष व्यवस्था रहेगी। डीसीपी सागर ने बताया कि शहर में विभिन्न स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। शहर में दशहरा पर्व शनिवार को यातायात की विशेष व्यवस्था रहेगी। डीसीपी सागर ने बताया कि शहर में विभिन्न स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके चलते आमजन की सुविधा के लिए यातायात की विशेष व्यस्था की है, जो निम्र प्रकार रहेगी।

दिल्ली की तरफ से आने वाली बसों को चंदवाजी बाईपास से रोड नंबर 14, सीकर रोड, चौमूं तिराहा, पानीपेच, चिन्कारा, कलेक्ट्री सर्कल से खासा कोठी होते हुए सिन्धी कैम्प पहुंचेगी। इसी तरह दिल्ली की तरफ जाने वाली बसे गर्वमेंट हॉस्टल, पांचबत्ती चौराहा, सेन्ट जेवियर चौराहा, स्टैच्यू सर्कल, पृथ्वीराज मार्ग, नारायण सिंह तिराहा, रामबाग चौराहा, जेडीए चौराहा, शांति पथ, जवाहर नगर बाईपास से टांसपोर्ट नगर होते हुए जाएगी।

आगरा रोड से आने वाली बसें रोटरी सर्कल से जवाहर नगर बाईपास, रॉयल्टी तिराहा, केन्द्रीय विद्यालय नंबर 3 तिराहा, ओटीएस, गोपालपुरा चौराहा, लक्ष्मी मन्दिर, सहकार मार्ग, 22 गोदाम से गर्वमेंट हॉस्टल होते हुए सिंधी कैंप पहुंचेगी। इसी तरह आगरा रोड की तरफ जाने वाली बसें गर्वमेंट हॉस्टल, पांचबत्ती चौराहा, स्टैच्यू सर्कल, पृथ्वीराज मार्ग, नारायण सिंह तिराहा, रामबाग चौराहा, जेडीए चौराहा, शान्ति पथ, जवाहर नगर बाईपास से रोटरी सर्कल होते हुए जाएगी।

दशहरा उत्सव के दौरान दशहरा दहन स्थल के आस-पास मुख्य मार्गों के यातायात को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

Story Loader