
-देवली गांव विद्यालय में नशामुक्ति की शपथ दिलाई
देवली.
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली गांव में नशामुक्ति अभियान के तहत संकल्प कार्यक्रम आयोजित हुआ। संचालक सावंतगढ़ प्रिंसिपल हंसराज मीना ने छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि नशा करने से विवेक खत्म हो जाता है और छात्र अपराध की ओर अग्रसर हो जाते हैं। क्षेत्र में नशे की प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, इसलिए नशे पर खर्च होने वाले पैसे को शिक्षा पर लगाना चाहिए। इस अवसर पर छात्राओं को रक्षाबंधन पर भाई को नशा न करने की शपथ दिलाने का संकल्प भी कराया गया। लोकगीत के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या को पाप बताया गया। सभी को यह शपथ भी दिलाई गई कि वे अपने जीवन में कम से कम 10 पेड़ लगाकर संतान की तरह उनकी देखरेख करेंगे।कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य संतरा मीणा, नाहर सिंह मीना, यादराम मीणा, सुधीर कुमार, संगीत चौधरी, विनोद शर्मा, अंशु मीणा, हंसराज बलाई, अंशुबाला साहू, प्रियंका स्वामी, हिमांशु मीना, सरोज मीणा, चांद कंवर, दुर्गेश शर्मा, शिमला मीणा सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देवली.नशामुक्ति की शपथ लेते विद्यार्थी।
Updated on:
31 Jul 2026 06:01 am
Published on:
31 Jul 2026 06:01 am
