17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरुदेव प्रवीण ऋषि के दर्शन करने पहुंचे तपस्वी

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 16, 2026

Rajasthan

-23 तपस्वी भाई-बहन अहिल्या नगर, पुणे पहुंचे

चेन्नई.
127वें आनंद अठाई महोत्सव के पावन अवसर पर आनंद ऋषि के जन्म महोत्सव में शामिल होने के लिए तपस्वी 23 लेप्रोसी भाई-बहन अहिल्या नगर, पुणे पहुंचे। इन सभी तपस्वियों ने अठाई तप के माध्यम से श्रद्धा के फूल अर्पण किए। गुरुदेव प्रवीण ऋषि के चरणों में कृतज्ञता, श्रद्धा और समर्पण अर्पित किया। नाचते, गाते और भक्ति के आनंद में झूमते वे वहां पहुंचे। ललिता जांगड़ा ने बताया कि ये लोग दस साल से तपस्या कर रहे हैं। हर बार इन्हें विमान से वहां पहुंचाया जाता है। वापसी भी विमान में ही होती है। उन्होंने बताया कि इन लोगों को नौ दिन एएमकेएम में ही रखा जाता है। वहां वे तपस्या करते हैं। नए कपड़े एवं पारणे के बाद पूरे महीने के राशन की सामग्री इन्हें दी जाती है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग