ऑडियंस में स्टार्स को लेकर दिवानगी कुछ इस तरह नजर आई कि वे शाम 5 बजे से लेकर सुबह 3 बजे तक वेन्यू पर रुके रहे, ताकि स्टार्स की झलक पा सके और उनकी परफॉर्मेंस पर थिरक सके। इस ग्लोबल इवेंट में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, करीना कपूर, कृति सनॉन, नोरा फतेही, सिंगर श्रेया घोषाल, सचिन-जिगर, कार्तिक आर्यन समेत कई सितारों ने परफॉर्मेंस देकर ऑडियंस का मनोरंजन किया।