
Mave Health Tech Startup
जयपुर। देशभर में स्टार्टअप का कल्चर तेजी से विकसित हो रहा है। यंग आंत्रप्रन्योर आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए स्टार्टअप आइडिया पर काम कर रहे हैं। लोगों की मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए गुलाबी नगरी के धवल जैन व जय शर्मा ने बिहार के अमन के साथ 2023 में एक स्टार्टअप (Mave Health) शुरू किया था, जिसे हाल ही कई इंवेस्टर्स ने छह करोड़ रुपए की फंडिंग की है। धवल ने बताया कि वर्तमान दौर में 30 से 35 वर्ष के लोगों को एंजायटी, स्ट्रेस जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या से निजात दिलाने के लिए उन्होंने एक ब्रेन स्टिम्यूलेशन वैरेबल डिवाइस तैयार की है, जिसे प्रतिदिन करीब 30 मिनट तक सिर पर पहना जाता है। उन्होंने बताया कि बिना कैमिकल के डिप्रेशन को दूर करने के लिए कई वर्षों तक हमने इस टेक्नोलॉजी पर काम किया है। यह मेंटल हेल्थ तकनीक से जुड़ा एक स्टार्टअप है, जो डिप्रेशन को दूर करने में मदद कर रहा है। वर्तमान में टीम के साथ मिलकर लोगों तक इस डिवाइस को पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। टीम में कई एक्सपर्ट भी शामिल हैं, जिसमें कई संस्थानों के न्यूरोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक और मनोवैज्ञानिक भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि दिसंबर 2024 में इसका दूसरा वर्जन लॉन्च करने की तैयारी है। 2019 से स्टार्टअप फील्ड में काम कर रहे हैं। इससे पहले दो टेक्नोलॉजी पर और दो नॉन टेक्नोलॉजी पर आधारित स्टार्टअप शुरू किए थे। उन्होंने कहा कि हमारे स्टार्टअप के माध्यम से कई लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। उनके दोस्त अमन, आनंद कुमार की सुपर 30 के स्टूडेंट रह चुके हैं।
धवल ने कहा कि स्टार्टअप जर्नी बहुत मुश्किल होती है, जिस आइडिया पर आपने काम करना शुरू कर दिया है, उसमें बेस्ट देने की कोशिश करो। उस आइडिया पर तब तक मेहनत करते रहो, जब तक आपको सफलता नहीं मिल जाती। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान कॉलेज में ही अमन के साथ एक कंपनी बना दी थी। अब तक कई आइडिया पर सफलता हासिल कर चुके हैं।
Published on:
10 Apr 2024 03:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
