22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य का 1.20 लाख हैक्टेयर कृषि क्षेत्र होगा जैविक में परिवर्तित, 50 हजार किसानों को मिलेगा अनुदान

जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार किसानों के लिए राहत दे रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Jun 10, 2023

भाजपा के पास गहलोत की गारंटी के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं: खेड़ा

भाजपा के पास गहलोत की गारंटी के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं: खेड़ा


जयपुर। प्रदेश में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार किसानों के लिए राहत दे रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1.20 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को जैविक में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत किसानों को जैविक बीज, जैव उर्वरक एवं कीटनाशी उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस वर्ष 1.20 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को जैविक में परिवर्तित कर कृषकों को लाभान्वित किया जाएगा। इसमें लगभग 23.57 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसी प्रकार, 50 हजार कृषकों को जैविक खेती हेतु प्रति कृषक 5000 रुपए का अनुदान भी दिया जाएगा। इस राशि से कृषक खेतों की उर्वरकता बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत ने केंद्र सरकार से परियोजना प्रतिवेदन की स्वीकृति प्राप्त होने तक कृषक चयन, कृषक समूह गठन, मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण आदि गतिविधियों के लिए राज्य निधि से 5 करोड़ रुपए की भी स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा ताकि किसानों को लाभ मिल सके।