
जयपुर। मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma ने शनिवार को जयपुर के ऐतिहासिक Albert Hall Museum परिसर से प्रदेशभर में स्वच्छता संकल्प एवं जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और कहा कि स्वच्छता केवल सरकार का नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम के सफाईकर्मियों को पीपीईकिट वितरित की और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक सौंपे। साथ ही उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और रामनिवास बाग में पौधारोपण भी किया।
19 मार्च को मनाया जाएगा राजस्थान दिवस
मुख्यमंत्री ने कहा कि Sardar Vallabhbhai Patel के नेतृत्व में 30 मार्च 1949 को वृहद राजस्थान का गठन हुआ था। राज्य सरकार ने पिछले वर्ष से राजस्थान दिवस को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाने का निर्णय लिया है। इस वर्ष 19 मार्च को राजस्थान दिवस पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष राजस्थान दिवस के भव्य आयोजन की शुरुआत स्वच्छता कार्यक्रम से की गई है, ताकि प्रदेश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का संदेश समाज तक पहुंचे।
स्वच्छ भारत अभियान से आया व्यवहार में बदलाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान आज जन-आंदोलन बन चुका है। यह अभियान केवल सड़क और नालियों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के व्यवहार में भी बदलाव लाया है।
Updated on:
14 Mar 2026 01:05 pm
Published on:
14 Mar 2026 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
