30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में साइबर अपराध से निपटने के लिए जागरूकता अभियान शुरू

पीड़ितों को साइबर एब्यूज से निपटने के लिए गाइडेंस और त्वरित सहायता प्रदान करेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manish Chaturvedi

•

Updated: 19 Jan 2025, 10:02 PM IST

जयपुर। वर्तमान समय में साइबर अपराधी तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहे है। जिसे लेकर साइबर हैरेसमेंट, महिलाओं और बच्चों के साइबर एब्यूज से निपटने और सुसाइड की रोकथाम के लिए राज्यव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत एक हेल्पलाइन नंबर +91 9019115115 लॉन्च किया गया है। जो पीड़ितों को साइबर एब्यूज से निपटने के लिए गाइडेंस और त्वरित सहायता प्रदान करेगा।

व्हाट नॉउ की फाउंडर नीति गोयल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य डिजिटल माहौल को सुरक्षित और सहयोगी बनाना है। पीड़ितों को कानूनी सहायता, साइबर क्राइम पुलिस टीम के साथ सहयोग और लीगल गाइडेंस प्रदान किया जाएगा। इस अभियान के तहत सेमिनार, सम्मेलन, रोड शो, वॉकेथॉन, कला प्रदर्शनी और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।