दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे शहर स्थित पूजा पार्क पहुंची। यहां उन्होंंने सभा की शुरुआत चुरहट विस क्षेत्र में हुए पथराव से की। उन्होंने कहा कि सीधी, चुरहट या विंध्य प्रदेश शिष्टाचार का प्रदेश है। यहां राजनीति में वैचारिक मतभेद होते हैं लेकिन दुश्मनी कभी नहीं होती। चोरी छिपे पत्थर फिकवाने वालों की यह अच्छी राजनीति नहीं बल्कि बचकानी हरकत है। जनता ने मुझे जो आशीर्वाद दिया है और जिस तरह से यहां जनसैलाब स्वागत के लिए उमड़ा है, उससे बौखलाते क्यों हो। इस तरह तुम राजनीति को कहां ले जाओगे, तुम्हारे पिताजी अर्जुन सिंह कभी ओछी राजनीति नहीं करते थे। सीएम ने कहा कि जो मां का नहीं हुआ, वह प्रदेश का क्या होगा।