1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निर्माण रोकने पर विवाद

कस्बे में मंगलवार को धार्मिक स्थल पर चल रहे निर्माण को रोकने से दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के आमने-सामने हो जाने से माहौल गरमा गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद करवा दिए। विवाद की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। समझाइश करके एक्सक्वेटर मशीन से अतिक्रमण हटाया गया। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Moti ram

•

Updated: 15 Jul 2015, 5:30 AM IST

कस्बे में मंगलवार को धार्मिक स्थल पर चल रहे निर्माण को रोकने से दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के आमने-सामने हो जाने से माहौल गरमा गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद करवा दिए। विवाद की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। समझाइश करके एक्सक्वेटर मशीन से अतिक्रमण हटाया गया।

जानकारी के अनुसार हनुमान दरवाजा स्थित धार्मिक स्थल पर निर्माण कार्य शुरू हुआ। इस दौरान कुछ लोगों ने निर्माण पर विवाद उत्पन्न कर दिया। देखते ही देखते दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने बाजार बंद करवा दिए। एक पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्यवाही व निर्माण कार्य चालू कराने की बात पर अड़े रहे।

माहौल गरमाने पर सहाड़ा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरितासिंह, आसींद व गंगापुर से पुलिस उपाधीक्षक रामनिवास गुर्जर व रामसिंह चौधरी, तहसीलदार रजनी माधीवाल, आसींद थानाप्रभारी अरविंदसिंह व रायपुर थानाप्रभारी शंकरसिंह वहां पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाया गया। करीब एक घंटे बाद बाजार खोले गए। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में एक्सक्वेटर मशीन हटाया गया। घटना को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल मुख्यालय से भी भेजा गया था।

बड़ी खबरें

View All