
जयपुर। राजस्थान में पुलिस गौ तस्करों तथा गौ रक्षा के नाम पर बदमाशी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में गत 21 जुलाई की देर रात भीड़ के पीटने के बाद अकबर उर्फ रकबर की मृत्यु के मामले में जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय पुलिस अधिकारियों के दल की यहां पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विशिष्ठ महानिदेशक (कानून व्यवस्था) एनआरके रेड्डी रेड्डी ने बताया कि गोतस्करी करने वालों एवं गौतस्करी तथा गौरक्षा के नाम पर बदमाशी करने वालों के विरुद्ध संगठित रूप से पुलिस कार्रवाई की जाएगी। गौतस्करों एवं गौरक्षा के नाम पर बदमाशी करने वालों को चिह्नित कर उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इन लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में इस मामले में अब तक हुई अनुसंधान की कार्यवाही की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आगे के अनुसंधान के बारे में चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई। प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है एवं शेष आरोपियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। रेड्डी की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध)पी के सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जयपुर रेंज वी के सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी (सीबी) एवं राज्य नोडल अधिकारी गौ सतर्कता महेन्द्र सिंह चौधरी शामिल हुए।
Published on:
31 Jul 2018 09:35 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
