5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में मुंहमांगे दामों पर ही मिलेगा टैंकर, हड़ताल के सामने झुके कलक्टर, कम की हुई दरें ली वापस

दर निर्धारित करने का विरोध: नेताओं ने कलक्टर से दिन में लगाई गुहार, रात तक संपर्क में यह फिर हुआ समाधान
2 min read
Google source verification
water tanker

जयपुर में मुंहमांगे दामों पर ही मिलेगा टैंकर, हड़ताल के सामने झुके कलक्टर, कम की हुई दरें ली वापस

भवनेश गुप्ता / जयपुर। पानी की निजी टैंकरों की दर निर्धारित करने के विरोध में टैंकर संचालकों ने गुरुवार को काम बंद कर दिया। सीकर रोड पर हरमाड़ा, मुरलीपुरा, बढ़ारना, विश्वकर्मा, टोडी, गोकुलगांव सहित कई इलाकों में टैंकर चालकों ने पेयजल सप्लाई नहीं की और विश्वकर्मा इलाके में एक साथ करीब 150 टैंकर खड़े कर दिए। इससे वार्ड एक व दो की 200 से ज्यादा कॉलोनियों में पेयजल संकट की स्थिति पनपने की आशंका हो गई। दिन में जनप्रतिनिधियों से बात के बाद रात होते-होते मामला इतना बढ़ गया कि कलक्टर जगरूप सिंह यादव बैकफुट पर आ गए। रात को कलक्ट्रेट में टैंकर चालक प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में एडीएम ने निर्धारित दर प्रभावी नहीं होने का हवाला देते हुए कदम पीछे खींच लिए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यह जो दर प्रकाशित की गई है केवल जनता युवा की बीएसआर दर है। हालांकि, टैंकर चालको से जनता से वाजिब दाम लेने के लिए कहा गया। इसके बाद हड़ताल तोडऩे का निर्णय लिया।

नेताओं ने जताई नाराजगी
कांग्रेसी नेता सीताराम अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा पार्षद भगवत सिंह देवल, गोपालकृष्ण शर्मा, किशनलाल अजमेरा कलक्टर से मिलकर नाराजगी जताई थी। दबाव पड़ा तो टैंकर संचालक प्रतिनिधियों से फोन पर बात की।


जलदाय विभाग जताता रहा आपत्ति...

जलदाय विभाग दर निर्धारित करने पर लगातार आपत्ति जताता रहा था इसके बाद ही कलेक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों के बीच ठन भी गई थी। एक दिन पहले ही बुधवार को जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव संदीप वर्मा ने कलक्टर व संभागीय आयुक्त को स्पष्ट कहा था कि दर निर्धारण के बाद किसी तरह की दिक्कत नहीं आना सुनिश्चित करें।

इस तय दर का हुआ विरोध..
दूरी—————————निर्धारित दर

5 किलोमीटर— ---------- 180 रुपए

5 से 10 किमी.—--------- 232 रुपए

10 से 15 किमी.—-------- 296 रुपए

15 से 20 किमी.—-------- 312 रुपए


यहां निजी टैंकर संचालक...

—200 निजी टैंकर हैं इस इलाके में
—450 ट्रिप करते हैं हर दिन
—350 से 700 रुपए तक ले रहे हैं एक टैंकर की दर

जलदाय विभाग ने टैंकर यूनिट बढ़ाई..
यहां की स्थिति को देखते हुए जलदाय विभाग ने दो टैंकर यूनिट बढ़ा दी। इसके जरिए अतिरिक्त 15 ट्रिप किए जा रहे हैं। इस बीच अधीक्षण अभियंता आर.सी मीणा इलाके में मॉनिटरिंग लिए पहुंचे।

तय दरों में संभव नहीं था संचालन
जो दर तय की है उसमें टैंकर संचालन संभव ही नहीं था, इसलिए हड़ताल करनी पड़ी। दिन में कलक्टर ने फ़ोन पर बात की तो हमें धमकाया। शाम को जिला प्रशासन साथ हुई वार्ता में एडीएम ने कहा कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं। वाजिब दर लेकर टैंकर सप्लाई किए जा सकते हैं, इसीलिए हमने हड़ताल खत्म कर दी है।

-बख्शीराम चौधरी, टैंकर चालक यूनियन

रियायती दरों पर ही पानी सप्लाई
हमारी टैंकर संचालकों के साथ वार्ता हुई, वे शुक्रवार से पानी सप्लाई करेंगे। वे रियायती दरों में पानी सप्लाई करेंगे। दर वे अपने हिसाब से ही तय करेंगे। हमने जलदाय विभाग की बीएसआर दर बताई थी, जिससे टैंकर चालक और जनता को पता रहे। अब किसी तरह की दिक्कत नहीं है।

-जगरूप सिंह यादव, कलक्टर