जयपुर।
पाकिस्तान और ईरान के टिड्डी नियंत्रण नहीं करने से भारत पर टिड्डी के बड़े हमले की आशंका बढ़ गई है। मई में ही बाड़मेर, जैसलमेर, गंगानगर और फलौदी तक के इलाके में टिड्डी पहुंच गई है। चिंता इस बात की है कि गर्मियों में चल रही आंधी ने टिड्डी की रफ्तार इतनी तेज कर दी है कि बुधवार को बाड़मेर के कैलनोर से प्रवेश करते हुए 4 किमी क्षेत्र में फैले लाखों टिड्डियों के दल ने 70 किमी तक का फासला तय कर गुरुवार शाम तक यह बायतु क्षेत्र से भी आगे तक पहुंच चुकी है। आंधी का दौर चला तो टिड्डियां जोधपुर के पार पहुंच सकी है। टिड्डी महकमे को चिंता है कि जून में टिड्डी का बड़ा हमला हुआ तो नियंत्रण को लेकर मुश्किलें खड़ी हो जाएगी। कोरोना के बहाने पाकिस्तान और ईरान टिड्डी नियंत्रण को लेकर कोई कारगर कार्यवाही नहीं कर रहे हंै।