6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
छात्र संगठन एबीवीपी और एनएसयूआई  और निर्दलीय प्रत्याशियों ने घोषित किए अपने घोषणा पत्र
Play video

छात्र संगठन एबीवीपी और एनएसयूआई और निर्दलीय प्रत्याशियों ने घोषित किए अपने घोषणा पत्र

लगाए एक दूसरे पर आरोप
Google source verification

जयपुर
छात्र संगठन एबीवीपी और एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनावों को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी किया। इसके साथ ही शोध छात्र प्रतिनिधि के लिए मैदान में प्रत्याशी रामसिंह ने भी अपना घोषणा पत्र जारी किया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भी अपना घोषणा पत्र जारी कर चुके है। सोमवार को एबीवीपी के घोषणा पत्र जारी करने के बाद मंगलवार को एनएसयूआई ने भी घोषणा पत्र जारी किया। इन घोषणा पत्रों में अधिकत्तर कई मांगे दोनो ही संगठनों की समान थी तो कई मांगे गत वर्ष की थी। जिसमें शोध छात्र प्रतिनिधि और विश्वविद्यालय अध्यक्ष को सिंडिकेट में प्रतिनिधित्व देने की मांग सभी ने रखी तो छात्रवृति की भी मांग रखी गई। वहीं हर साल सीट वृद्धि और फीस कम करने की मांग भी रखी गईं तो प्रशासनिक भवन को कम्पयूटराइज करने की मांग सभी ने रखी। घोषणा पत्र जारी करने के दौरान दोनो ही संगठनों ने एक दूसरे पर आरोप भी लगाए।
आज शाम 5 बजे से बंद होगा चुनाव प्रचार
वहीं राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में मंगलवार को वोट के लिए छात्र- छात्राओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। आज शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले प्रत्येक छात्रनेता की ओर से मंगलवार को कैंपस व इसके संघटक महाविद्यालयों में नेताओं ने जाकर प्रचार किया। साथ ही अलग अलग प्रलोभन देकर जमकर लुभाया। प्रचार के लिए बाहरी इलाकों में फोकस किया जा रहा है।