27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

(पेज 2 फ्लेयर) एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक बनीं विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियां, प्राचार्य बोले— केंद्रीय विद्यालय में बसता है लघु भारत

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 27, 2026

Rajasthan

Bधारवाड़. Bपीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, धारवाड़ में राष्ट्रीय एकता पर्व के अंतर्गत एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) एवं कला उत्सव का आयोजन देशभक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम इंजीनियरिंग कॉलेज, धारवाड़ के प्राचार्य डॉ. रमेश एल. चक्रसाली एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार गोयल, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Bविविधता में एकता का सशक्त संदेशB

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न राज्यों की लोक एवं शास्त्रीय सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित एकल एवं समूह नृत्य, समूह गायन तथा वाद्य वादन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा, लोक संगीत और नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। हर प्रस्तुति भारत की सांस्कृतिक विविधता और विविधता में एकता के संदेश को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त कर रही थी।


Bभारत की सांस्कृतिक विविधता हमारी सबसे बड़ी शक्तिB

अतिथियों ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। विभिन्न भाषाओं, वेशभूषाओं और परंपराओं के बावजूद देश एक सूत्र में बंधा हुआ है, जो विश्व के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है। केंद्रीय विद्यालय संगठन विभिन्न राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराकर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक समन्वय को मजबूत बना रहा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत जैसी पहल विद्यार्थियों में राष्ट्रीय दृष्टिकोण, पारस्परिक सम्मान और अखंड भारत की भावना विकसित करती है।


Bकेंद्रीय विद्यालय जीवन मूल्यों का सशक्त मंच B

विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार गोयल ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और जीवन मूल्यों का भी सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय वास्तव में लघु भारत का स्वरूप प्रस्तुत करते हैं, जहां देश के विभिन्न राज्यों से आए विद्यार्थी एक साथ अध्ययन करते हुए भाईचारे, सहयोग और राष्ट्रीय एकता की भावना को आत्मसात करते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कला एवं संस्कृति आधारित गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें उत्तरदायी नागरिकता और राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण करती हैं।



Bविद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहनाB
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की, जबकि अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। समारोह में विद्या पी. हनचिनमणि इंटरनेशनल स्कूल, धारवाड़ के प्रधानाचार्य नवीन कुमार एस. भट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।