
स्टूडेंटस ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दिया युवा शक्ति का संदेश
जयपुर.उर्वशी फाउडेंशन की ओर से रवीन्द्र मंच पर युवा शक्ति सशक्तिकरण की ओर बढ़तें कदम कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और विशेष अतिथि के तौर पर पवन कुमार शर्मा, डॉ अनिल काशी मुरारका, नरेन्द्र , बनवारी पाण्डेय, मनोज सारन, योगेश प्रकाश सिंह , संजीव भानुका एवं मुस्तफा कुरैशी आदि उपस्थित हुए। इस मौके पर जयपुर से राजकीय सेठ आनन्दी लाल पोद्दार उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों सहित राजस्थान कई प्राइवेंट संस्थानों ने भाग लिया।इस दौरान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए बच्चों को पुरस्कृत किया ओर सभी बालिकाओ को बालिका दिवस पर शुभकामनाये दी। संस्था फाउडंर सुलक्षणा दास ने बताया कि कि हमारी संस्था देश की युवा शक्ति सशक्तिकरण पर कार्य करेगी । ये ही हमारी संस्था का मुख्य उददेश्य हैं । कार्यक्रम में करीब 400 बच्चों ने सांस्कतिक प्रस्तुति दी और नाटय प्रस्तुति से सभी जीवन में सकारात्मक सोच से आगे बढने का संदेश दिया।
Published on:
25 Jan 2020, 4:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.