मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के उन्नत भारत अभियान टीम के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत युवा संगम कार्यक्रम में ओडिशा से आए 45 स्टूडेंट्स ने बस्सी तहसील के बूड़थल गांव में घर-घर जाकर राजस्थान की संस्कृति, खेती, पशुपालन एवं रहन-सहन से रूबरू हुए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के इनोवेशन के द्वारा समाधान पर भी चर्चा की। स्टूडेंट वेलफेयर के डीन महेश कुमार जाट ने युवा संगम के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें स्टूडेंट्स ने एक-दूसरे की संस्कृति को समझा। बुधवार को कैम्पस में वेलनेस सेशन, ब्लॉक प्रिंटिंग वर्कशॉप भी हुई। वर्कशॉप, उत्कीर्ण लकड़ी के ब्लॉकों के माध्यम से प्रिंटिंग पैटर्न की प्रक्रिया सीखने में सहायक थी।