29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सम्बद्धता शुल्क का मामला गहराया, विद्यार्थी एकजुट

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों से वसूले
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

S.D. upadhyay

•

Updated: 12 Dec 2015, 10:55 AM IST

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों से वसूले जा रहे सम्बद्धता शुल्क को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को शहर के तीनों सरकारी कॉलेज में विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसके तहत बड़ी संख्या में छात्रों ने विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष वसूली जाने वाली सम्बद्धता शुल्क को समाप्त करने के मांग पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। विद्यार्थियों द्वारा यह अभियान शनिवार को भी आयोजित किया जाएगा। इसके तहत शहर के निजी कॉलेज में भी यह अभियान चलेगा। इसके बाद यह मांग पत्र कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री को भेजा जाएगा।

यहां चलाया गया अभियान
बांगड़ कॉलेज में छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक सोनी व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान 500 से ज्यादा विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय द्वारा वसूले जा रहे सम्बद्धता शुल्क को हटाने की मांग की। इस दौरान एबीवीपी के उपमन्युसिंह व कार्तिकसिंह सहित कई विद्यार्थी मौजूद थे।

कन्या महाविद्यालय
कन्या महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष कविता पटेल के नेतृत्व में सम्बद्धता शुल्क हटाने के मांग पत्र पर बड़ी संख्या में छात्राओं ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर हेमलता राजपुरोहित, मिली मेहता, दया शर्मा, पायल पटेल, नर्मता व मिनाक्षी सहित कई छात्राएं मौजूद थी।



विधि महाविद्यालय
विधि कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी सम्बद्धता शुल्क हटाने की मांग का समर्थन किया। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष पुलकित शर्मा, उपाध्यक्ष भूपेंद्रसिंह, महासचिव सुनील जैन, संयुक्त सचिव नारायणसिंह, यशपालसिंह व महेशसिंह सहित कई छात्र मौजूद थे।

एमडीएस विश्वविद्यालय नहीं वसूलता था सम्बद्धता शुल्क
जय नारायण विश्वविद्यालय से पहले यहां की कॉलेजों की सम्बद्धता एमडीएस विश्वविद्यालय अजमेर से थी। उस समय विश्वविद्यालय द्वारा न तो कॉलेज से और न ही विद्यार्थियों से सम्बद्धता शुल्क नहीं वसूला जाता था। चार साल पहले जब जिले की कॉलेजों को जय नारायण व्यास विश्विद्यालय से सम्बद्ध किया गया। तब से यह शुल्क वसूला जा रहा है।
हरनाथसिंह, कार्यवाहक प्राचार्य, कन्या महाविद्यालय