15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैज्ञानिकों ने खोजा 16 करोड़़ वर्ष पुराना समुद्री मकड़ी का जीवाश्म

ये मकडिय़ां जुरासिक काल से अस्तित्त्व में आने लगी थी (These spiders started coming into existence from Jurassic period)

less than 1 minute read
Google source verification
वैज्ञानिकों ने खोजा 16 करोड़़ वर्ष पुराना समुद्री मकड़ी का जीवाश्म

वैज्ञानिकों ने खोजा 16 करोड़़ वर्ष पुराना समुद्री मकड़ी का जीवाश्म

पेरिस. ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के जीवाश्म वैज्ञानिकों ने मकड़ी के 16 करोड़ वर्ष पुराने जीवाश्म का पता लगाया है। जांच में पता चला है कि समुद्री मकडिय़ों की प्रजातियां जुरासिक काल से अस्तित्त्व में आना शुरू हो गई थी, जो आज भी मौजूद हैं। जीवाश्म विज्ञानी डॉ. रोमेन सब्रोक्स ने कहा, ये मकडिय़ां समुद्री जीवों का ऐसा समूह है, जिसका अब तक ज्यादा अध्ययन नहीं हो पाया। ये मकडिय़ां ऑर्थोपोड्स समूह की हैं, जिसमें कीड़े, क्रस्टेशियंस, सेंटीपीड और मिलीपेड आते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक समुद्री मकड़ी का इतना पुराना जीवाश्म दुर्लभ खोज है।

दो तकनीक से की जांच
डॉ. सब्रोक्स ने बताया कि जीवाश्मों की जांच के दो तरीकों का इस्तेमाल किया गया। पहली एक्स-रे माइक्रोटोमोग्राफी तकनीक, जिसका उपयोग चट्टान के अंदर देखने के लिए किया गया और दूसरा जीवाश्म के 3डी मॉल का उपयोग। डॉ. सब्रोक्स ने बताया कि जांच के दौरान पुरानी और मौजूदा प्रजाति की मकडिय़ों के बीच अध्ययन किया गया। इसमें पता चला कि दो जीवित पाइकनोगोनिड परिवार से संबंधित हैं, जबकि दूसरा पैलेओएंडिस एल्मी था। तीसरी प्रजाति पेलियोपाइकोनोगोनाइड्स प्रजाति अब लुप्त हो चुकी है।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग