पावर बैंक में स्लीक
टेक विशेषज्ञों का कहना है कि पावर बैंक स्मार्टफोन के सबसे इम्पॉर्टेंट एसेसरीज में आता है, लिहाजा यंगस्टर्स इसे कैरी करना कभी नहीं भूलते हैं। अभी समर हॉलिडेज स्टार्ट हो गए हैं, ऐसे में पावर बैंक युवाओं में डिमांड में हैं। गैजेट्स शॉप ओनर मोहित वैश्य ने बताया कि अभी पावर बैंक में स्लीक और कॉम्पैक्ट डिजाइन काफी पसंद की जा रही हैं। इसके अलावा कार डिजाइन पावर बैंक, स्पिनर डिजाइन पावर बैंक, पॉकेट डायरी और कैसेट्स डिजाइन जैसे कई डिजाइन्स भी लोगों के बीच पसंद किए जाते हैं। इसके अलावा अब मार्केट में बैगपैक्स के साथ इनबिल्ट यूएसबी पावर बैंक जैसे फीचर भी आने लगे हैं।