
ये मुलाकात इक बहाना है...सुभाष महरिया को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे राठौड़
जयपुर।
भाजपा के दिग्गज नेता रहे सुभाष महरिया अपनी बेबाकी के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनके बयानों के हमेशा से ही सियासी मायने निकाले जाते रहे हैं। कांग्रेस में आने के बाद भाजपा नेताओं से उनकी दूरी बनी हुई थी। मगर अपने जन्मदिन पर बधाई देने आए उनके एक खास दोस्त सियासी हलचत पैदा कर दी है। इस मुलाकात के सियासी गलियारों में अलग—अलग मायने निकाले जा रहे हैं।
दरअसल महरिया का गुरुवार को जन्मदिन है। ऐसे में उनके घर सुबह से ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों का बधाई देने पहुंचना जारी था। इसी बीच उनके पुराने मित्र और भाजपा के कद्दावर नेता राजेंद्र राठौड़ भी उन्हें बधाई देने पहुंचे। लंबे समय से दोनों दोस्त मिले नहीं थे, लेकिन अचानक राठौड़ का जन्मदिन पर पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है। फिर क्या था इस मुलाकात को लेकर कार्यकर्ता कयास लगाने लगे हैं कि इस मुलाकात से क्या महरिया की भाजपा में वापसी की दिशा तय हो रही है।
महरिया और राठौड़ दोनों पुराने अजीज मित्र हैं। महरिया का जन्मदिन था और राठौड़ उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। अरसे बाद दोनों नेता एक साथ दिखे हैं। दोनों के बीच में रामा-श्यामा और सियासी बातचीत की भी सूचना है। आपको बता दें कि महरिया कभी वसुंधरा राजे के खास सिपहसालार हुआ करते थे, लेकिन बाद में वो भाजपा से हो गए थे। अब इस मुलाकात के कई कयास निकाले जा रहे हैं। महरिया तीन बार सांसद के साथ केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। शेखावाटी के दिग्गज नेताओं में शुमार महरिया के पहले भी भाजपा में आने के कयास लग चुके हैं।
Published on:
13 Jan 2022 07:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
