14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

9 साल के प्रेम विवाह का ऐसा अंत, बंद कमरे में आईआरएस ने लगा लिया फंदा

कहते हैं प्रेम अंधा होता है, लेकिन प्रेम का रंग भी उतरने लगता है तो नतीजे ऐसे खतरनाक होंगे। कोई सोच नहीं सकता। जी हां एक आईआरएस के प्रेम का रंग महज 9 साल बाद ही उतर गया। अब दो बच्चों को बेसहारा छोड अधिकारी महिला ने फंदे से झूल अपनी जान दे दी। मामला राजधानी जयपुर का है।

2 min read
Google source verification
अपहरण की सूचना के बाद भी छकाती रही संदिग्ध कार, नाकाबंदी लगाए पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार

अपहरण की सूचना के बाद भी छकाती रही संदिग्ध कार, नाकाबंदी लगाए पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार

9 साल के प्रेम विवाह का ऐसा अंत, बंद कमरे में आईआरएस ने लगा लिया फंदा
जयपुर
कहते हैं प्रेम अंधा होता है, लेकिन प्रेम का रंग भी उतरने लगता है तो नतीजे ऐसे खतरनाक होंगे। कोई सोच नहीं सकता। जी हां एक आईआरएस के प्रेम का रंग महज 9 साल बाद ही उतर गया। अब दो बच्चों को बेसहारा छोड अधिकारी महिला ने फंदे से झूल अपनी जान दे दी। मामला राजधानी जयपुर का है।

पारिवारिक कलह से परेशान एक आईआरएस अधिकारी ने सोमवार रात बजाज नगर थाना इलाके में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। वह पिछले कई माह से मायके में ही रह रही थी। पुलिस को कमरे में मिले सुसाइड नोट में महज पांच लाइनें ही लिखी हुई थी, जिसमें पति और सास पर प्रताडि़त करने का आरोप है। पुलिस ने मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मां को सौंप दिया।

थानाधिकारी रायसल सिंह ने बताया कि एजी कॉलोनी निवासी आईआरएस बिन्नी शर्मा (35) जयपुर में रेवेन्यू विभाग में जीएसटी ब्रांच के पद पर तैनात थी। रात करीब साढ़े दस बजे उसने अपने कमरे में पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब बिन्नी शर्मा काफ ी देर तक रात को खाना खाने के लिए कमरे से बाहर नहीं आई तो उसकी मां वहां पर पहुंची तो वह फं दे से लटकी मिली। इस पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को उतार कर अस्पताल में रखवाया। पुलिस को मृतका के पास एक सुसाइड नोट मिला है। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की जानकारी महिला के पति गुरुप्रीतसिंह को भी सूचना दे दी है। गुरुप्रीत सिंह दिल्ली में भारतीय ऑडिट एवं लेखा सेवा अधिकारी के पद पर तैनात है।
ये लिखा मिला सुसाइड नोट में

डीसीपी ईस्ट गौरव यादव ने बताया कि मृतका ने अंग्रेजी में पांच से छह लाइन का सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड नोट में आईआरएस अधिकारी ने अपनी सास व पति पर परेशान करने का आरोप लगाया है। लिखा है कि दोनों ने उसकी लाइफ को खराब कर दिया गया है।
9 साल पहले हुई शादी, दो छोटे बच्चे

पुलिस ने बताया कि महिला की शादी 9 साल पहले पंजाब के गुरमीत सिंह से की थी। दोनों के एक सात साल का और दूसरा डेढ़ साल का बच्चा है। बीते महीनों से मृतका मां के पास ही बजाज नगर कॉलोनी में रह रही थी।
सूचना के बाद भी नहीं आए ससुराल वाले

पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मृतका के पति को जानकारी दे दी थी, लेकिन अंतिम संस्कार होने तक ससुराल पक्ष से कोई नहीं पहुंचा। मामला दर्ज कर लिया है उसके आधार पर जांच की जाएगी।