जयपुर। आमेर थाना इलाके में आज सुबह पेड़ से शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पेड़ से महिला का शव लटका मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों को हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब आठ बजे डेंटल कॉलेज के पास पेड़ से शव लटका देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को उतार कर अस्पताल में रखवाया। महिला की पहचान पचास वर्षीय राजकुमारी निवासी कूकस के रूप में हुई है। महिला देर रात अपने घर से निकली थी। थानाधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला मंदबुद्धि है। महिला रात करीब दो बजे अपने घर से निकली थी और यहां पर उसने साड़ी से फंदा लगा लिया। घटना को लेकर महिला के परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है।