15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में शब्बीर ने संजय को नौकरी से निकाला तो की आत्महत्या, मचा बवाल

कानोता इलाके में संजय पांडे की आत्महत्या का मामले में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। एसएमएस अस्पताल में मोर्चरी के बाहर शुक्रवार को परिजनों ने हंगामा किया।

2 min read
Google source verification
यूपी में अतीक की हत्या हुई तो जयपुर में शब्बीर ने संजय को नौकरी से निकाला, युवक ने की आत्महत्या, मचा बवाल

यूपी में अतीक की हत्या हुई तो जयपुर में शब्बीर ने संजय को नौकरी से निकाला, युवक ने की आत्महत्या, मचा बवाल

जयपुर। कानोता इलाके में संजय पांडे की आत्महत्या का मामले में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। एसएमएस अस्पताल में मोर्चरी के बाहर शुक्रवार को परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। तब तक पोस्टमार्टम कराया जाएगा और शव को नहीं लिया जाएगा। इस दौरान मौके पर पुलिस अधिकारियों ने समझाइस का प्रयास किया। लेकिन परिजन नहीं माने और समझाइस के प्रयास विफल रहे।

इसके बाद एसएमएस पुलिस थाने के बाहर राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा, बीजेपी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, शहर अध्यक्ष राघव शर्मा और भाजपा नेता राजपाल सिंह शेखावत सहित अन्य मौके पर पहुंचे। भाजपाईयों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने भाजपा नेताओं से बात करने का प्रयास किया। लेकिन भाजपा नेता नहीं माने। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि यह सरकार का फेलियर है। कानून नाम की कोई चीज नहीं है। संजय पांडे को आत्महत्या करनी पड़ी। आज उसका परिवार बेघर हो गया। इसके लिए यह सरकार जिम्मेदार है।

हाथोज धाम के स्वामी बालमुकन्दाचार्य ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसायी शब्बीर कुमार ने संजय पांडेय का वेतन रोक लिया। इसके साथ ही वह जाते जाते बड़ा खुलासा कर गए कि शब्बीर गौ हत्या का व्यवसाय ट्रांसपोर्ट की आड़ में करता था। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा मामला है, धार्मिक भावनाएं भी भड़कती है। यह बहुत बड़ा माफिया है। सरकार से प्रार्थना है कि उच्च स्तर पर जांच की जाए। अगर इसका निराकरण नहीं हुआ तो संत समाज की ओर से बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

मरने से पहले कही ये बात...

मरने से पहले संजय पांडे ने आॅडियो में कहा कि वह इसलिए मर रहा है कि शब्बीर ने उसे परेशान किया है। उसका वेतन नहीं दिया है। यूपी में अतीक के मर्डर होने पर उसे नौकरी से निकाल दिया है। वेतन भी नहीं दिया है। इसके साथ ही शब्बीर गौ हत्या का व्यवसाय करता है। राजस्थान के बाहर तक इसका गौ हत्या से जुड़ा व्यवसाय है। शब्बीर को विधायक रफीक खान का आशिर्वाद है।

यह था मामला..

मृतक संजय पांडेय (49) पुत्र रामबाबू पांडेय पुराना खानिया कानोता का रहने वाला था। वह अजंता ट्रांसपोर्ट कम्पनी में मैनेजर जॉब करता था। जो गाड़ियां कहां आती-जाती हैं। इसका पूरा रिकॉर्ड रखता था। 19 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे पत्नी और बेटा रद्राक्ष किसी काम से बाहर गए थे। घर में अकेला होने के दौरान संजय ने रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दोपहर करीब 3 बजे पत्नी-बेटे के घर लौटने पर संजय फंदे से लटका मिला। सुसाइड की सूचना पर कानोता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका-मुआयना कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी भिजवाया। पुलिस को मृतक के मोबाइल में दो ऑडियो क्लिप मिली। मरने से पहले संजय ने अपने मोबाइल में ऑडियो सुसाइड नोट बनाया था। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।