पूनिया ने आरोप लगाया कि अपनी ही पार्टी के एक नेता को आलाकमान की नजऱों में नीचा दिखाने के लिए 5 दिन से प्रदेश में नौटंकी चल रही है। ना कोई खऱीद रहा है, ना कोई बिक रहा है। कोरोना से प्रदेश में 300 से ज़्यादा लोगों की मौत और हज़ारों लोग संक्रमित हो चुके हैं, लेकिन मुख्यमंत्री, मंत्री-विधायक पांच सितारा होटल में संगीत का आनंद ले रहे है। जहां, सौ साल पहले मुझे तुमसे प्यार था, ये गाना गाकर वे आनंद ले रहे हैं।