19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधे राजस्थान में अलर्ट! भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, जानें आखिर क्यों पड़ रही है इतनी ‘खौफनाक’ गर्मी

summer weather in rajasthan बीते एक सप्ताह से आधे राजस्थान में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी है। जिलों में दिन चढ़ते ही 45 डिग्री से ऊपर तापमान पहुंच जाता है। वहीं, हाल ही में राजस्थान के सात जिले देश के सबसे गर्म जगह में शामिल हुए थे। जिनमें चूरू व श्रीगंगानगर का तापमान 50 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। गर्मी के कारण प्रदेश में जनजीवन बड़े स्थर पर प्रभावित हो रहा है।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Jun 06, 2019

जयपुर।

राजस्थान समेत पूरा देश गर्मी ( summer weather in rajasthan ) की चपेट में है। बीते एक सप्ताह से आधे राजस्थान में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी है। जिलों में दिन चढ़ते ही 45 डिग्री से ऊपर तापमान पहुंच जाता है। वहीं, हाल ही में राजस्थान के सात जिले देश के सबसे गर्म जगह में शामिल हुए थे। जिनमें चूरू व श्रीगंगानगर का तापमान 50 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। गर्मी के कारण प्रदेश में जनजीवन बड़े स्थर पर प्रभावित हो रहा है।

क्या आपने कभी सोचा है की गर्मी क्यों पड़ती है, कैसे पड़ती है, ज्यादा गर्मी पड़ने के क्या कारण है? नहीं सोचा तो हम बताते हैं...

- गर्मी को ग्रीष्म ऋतु कहा जाता है ये वर्ष की छह ऋतुओं में से एक ऋतु है। जिसमें वातावरण का तापमान हमेशा अधिक बना रहता है। भारत में यह ऋतु अप्रैल से जुलाई माह तक होती है। यही कारण है कि इन महीनों में गर्मी का लेवल बहुत अधिक होता है। हालांकि अन्य देशों में यह अलग समयों पर हो सकती है।

- इन महीनों में सूर्य की किरणें इतनी तेज होती हैं कि उन्हें सहन करना आसान नहीं होता है। साथ ही कई बार इन महीनों में लू का प्रकोप भी झेलना पड़ता है। गर्मियों में दिन लम्बे होते हैं और रातें छोटी। चलना फिरना भी इस मौसम में कष्टदायक हो जाता है।

- मार्च से लेकर 21 जून तक सूर्य धरती के करीब आता है। इस दौरान सूर्य भूमध्य रेखा से कर्क रेखा की ओर बढ़ता है,सूरज जैसे-जैसे धरती के करीब आता है। जिससे सम्पूर्ण देश में तापमान में वृद्धि होने लगती है। जब सूर्य कर्क रेखा की ओर अग्रसर होता है तो तापमान का अधिकतम बिन्दु भी दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ता जाता है और मई के अन्त में देश के उत्तरी-पश्चिमी भाग में यह 48 सें.गे. तक पहुँच जाता है।


- सूर्य के गिर्द चक्कर लगाते समय पृथ्वी थोड़ा तिरछी रहती है। जो गोला‌र्द्घ सूर्य की तरफ झुका रहता है, उसे ज्यादा गर्म धूप मिलती है और वहां गर्मियां होती हैं और जो गोला‌र्द्घ सूर्य से उलट दिशा में झुका होता है, वहां सर्दियां होती हैं। यही मौसम बदलने का कारण है।

गर्मी अधिक बढ़ने का कारण

बीते कुछ सालों का अनुमान लगाया जाए तो साल 2018 व 2019 में गर्मी बहुत अधिक बढ़ गई है। इसका सबसे बड़ा कारण है शहरों का बदलता स्वरूप। जी हां..एक रिसर्च में पाया गया है कि पिछले कुछ सालों में राजस्थान समेत पूरे देश के शहरों का स्वरूप बदल गया है। पेड़ों की कटाई सबसे ज्यादा हुई है। इंसान जंगल, पहाड़, पर्वत का क्षरण कर रहा है।

हरियाली में दिनों-दिन कमी आ रही है। घरों में ऐसी का इस्तेमाल बढ़ गया है कोलतार की सड़कें भी बनती जा रही है। प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि गर्मी तेजी से बढ़ रही है। शहरों और गांवों की तुलना में शहरों में गर्मी का तापमान ज्यादा है।