4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम केंद्र के संकेत, राजस्थान में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना के साथ चलेगी धूलभरी हवाएं

मौसम केंद्र के संकेत, राजस्थान में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना के साथ चलेगी धूलभरी हवाएं
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Apr 02, 2019

temp

temp

जयपुर।

पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय चक्रवाती तंत्र के असर से पारे की बढ़ती रफ्तार पर आंशिक रोक लगी है लेकिन धूलभरी हवाएं प्रदेशवासियों को परेशान कर रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो तीन दिन में प्रदेश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में अंधड़ चलने व गर्मी के तेवर और तीखे होने का अंदेशा है।

फिलहाल बाड़मेर,जैसलमेर के अलावा प्रदेश के शेष भागों में दिन के तापमान में आंशिक कमी दर्ज हुई है लेकिन फिर भी गर्मी के तीखे तेवरों से राहत नहीं मिल रही है। आसमान से बरसती आग से मरूधरा तपने लगी है वहीं रात में भी गर्मी असर दिखाने लगी है।

READ : राजस्थान में यहां पुलिस की बड़ी कर्रवाई, करोड़ों रुपए का IPL सट्टा लगाते 15 सटोरिये गिरफ्तार, 82 मोबाइल, 6 लैपटॉप और 4 LED टीवी भी हुए बरामद

बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के उत्तर पूर्वी जिलों में रात के तापमान में उतार चढ़ाव रहा है। उत्तर पूर्वी राज्यों से होकर प्रदेश तक पहुंच रही पूर्वी हवाओं के असर से प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में रात में गर्मी के तेवर थोड़े नर्म रहे हैं।

स्थानीय मौसम केंद्र ने 5 अप्रैल तक प्रदेश के उत्तर पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में तेज रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने के संकेत दिए हैं। राजधानी जयपुर में आज सुबह 9 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पूर्वी हवाएं चलने पर सुबह गर्मी के तेवर थोड़े नर्म रहे वहीं सुबह सात बजे शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

READ : ..फिर शर्मिंदा हुआ राजस्थान, पिता के साथ रेलवे स्टेशन पर सोती मासूम को पहले किया अगवा, और फिर फैक्ट्री में ले जाकर किया रेप

इसलिए अचानक बढ़ा तापमान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर सहित गुजरात, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र में विपरीत हवा का चक्रवात बना है। 4.5 किमी के ऊपर पश्चिमी हवाओं का बहाव देखा जा रहा है। इसके चलते पारा अचानक ऊपर आया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग