
जिले में शनिवार रात अंधड़ और बारिश के चलते मौसम में बदलाव हुआ। रविवार को सुबह मामूली ठंडक महसूस हुई। बाद में धूप में तीखापन रहा। शाम को आसमान पर बादल छितराए रहे।
अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री रहा। सुबह सूरज निकलने से पहले हल्का ठंडापन रहा। सूरज निकलने के बाद मौसम सामान्य हो गया। दोपहर तक धूप कड़क हो गई। इससे दिनभर गर्माहट रही।
शाम को आसमान में बादलों की टुकडिय़ां मंडराती दिखी। देर शाम फिर ठंडक हो गई। न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रहा। इसमें 1 डिग्री की गिरावट हुई।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
