
surya grahan 2019-ग्रहण के पहले और उसके बाद करें यह उपाय, पैसों की तंगी से मिलेगी मुक्ति
Surya grahan 2019 : देर शाम से सूतक लगने के बाद गुरुवार सुबह 8 बजे से साल का अंतिम सूर्य ग्रहण शुरू हो गया हैं। ( Surya grahan timings ) देश में ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 36 मिनट तक होगी । सूर्य ग्रहण की वलयाकार अवस्था दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी जबकि ग्रहण की आंशिक अवस्था दोपहर एक बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगी।
बता दे यह सूर्य ग्रहण एक आग की अंगूठी की तरह नजर आएगा। वैज्ञानिक इसे ‘रिंग ऑफ फायर’ का नाम दे रहे हैं । इस ग्रहण में सिर्फ सूरज का मध्य भाग ही छाया के क्षेत्र में आता है जबकि सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित रहता है।
सुर्य ग्रहण के अनुसार कई बाते जानना जरूरी है क्योकी ये ग्रहण कुछ स्थिति में हमारे स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकता है ।
आंखें को हो सकता है नुकसान
ग्रहण के दौरान अगर हम इसे देखते है तो ये हमारी आंखों को प्रभावित कर सकता है। ऐसा करने से रेटिना को स्थायी नुकसान हो सकता है, और सबसे खराब स्थिति में, यह अंधापन भी पैदा कर सकता है। यही कारण है कि सूर्य ग्रहण के दौरान चश्मा पहनना चाहिए।
ग्रहण के दौरान सुस्त या थका हुआ महसूस कर सकते हैं
जानकारों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान आप थका या सुस्ती महसूस कर सकते है । इस समय के दौरान बड़े निर्णय लेने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि इसका प्रभाव आपके मूड पर पड़ सकता है।
प्रेग्नेंसी प्रभावित कर सकता है
गर्भवती महिलाओं को कभी-कभी सूर्य ग्रहण के समय कुछ सावधानियां बरतने के लिए कहा जाता है, क्योंकि यह बच्चे असामान्यताओं के साथ पैदा हो सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि यह सच है, लेकिन फिर भी, आप सावधान रहें।
पाचन क्रिया बाधितकरता है
कुछ लोगों का मानना है सूर्य ग्रहण पाचन क्रिया को प्रभावित करता है ।इसी कारण से सूर्य ग्रहण के दौरान खाना खाने से बचते हैं या फिर कुछ हल्का खाना खाते हैं जिसे आसानी से पचाया जा सके।
Updated on:
26 Dec 2019 07:16 am
Published on:
26 Dec 2019 07:14 am
